Jharkhand के दुमका में युवती से फिर हैवानियत, शादी से इनकार पर शादीशुदा प्रेमी ने जिंदा जलाया, मंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

Jharkhand के दुमका में युवती से फिर हैवानियत, शादी से इनकार पर शादीशुदा प्रेमी ने जिंदा जलाया, मंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल
X
दुमका के डीएसपी का कहना है कि पीड़िता युवती को रांची रेफर किया गया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने झारखंड पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। पढ़िये रिपोर्ट...

झारखंड के दुमका में फिर से एकतरफा प्यार में युवती को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। घटना में बुरी तरह झुलसी इस युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता 70 फीसद झुलस चुकी है। ऐसे में उसे रांची रेफर किया गया है। वारदात के बाद से शादीशुदा आरोपी कथित प्रेमी फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस घटना को लेकर पुलिस और सरकार पर सवाल उठाए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता दुमका के जरमुंडी खंड के भालकी गांव की है। गुरुवार को यह युवती घर में सो रही थी, तभी उसका कथित प्रेमी राजेश राउत आया तो उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि राजेश राउत शादीशुदा है और इस युवती से शादी करना चाहता था। युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया, तब से वो बदला लेना चाह रहा था। बताया जा रहा है कि युवती 70 फीसद झुलस चुकी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपी और युवती एक दूसरे को जानते थे। लड़की के परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे थे। इस कारण आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

दुमका में पहले भी इसी तरह हुई थी हैवानियत

बता दें कि बीते अगस्त के आखिरी सप्ताह में दुमका में लड़की को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। शाहरुख नामक युवक ने एकतरफा प्यार में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 साल की अंकिता को जिंदा जला दिया था। आग से अंकिता 90 फीसद झुलस गई थी। बाद में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जन मुंडा ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दुमका जैसे स्थान पर ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं तो एक चीज स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो घटना घटी है, वो इस बात का संकेत है कि कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है।

Tags

Next Story