Jharkhand: झारखंड के पतरातू लेक में नाविकों में चले लाठी-डंडे, 20 लोग घायल

Jharkhand: झारखंड के पतरातू लेक में नाविकों में चले लाठी-डंडे, 20 लोग घायल
X
Jharkhand: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू लेक से रविवार के दिन एक मारपीट की घटना सामने आई है। इसमें करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।

Jharkhand: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पतरातू लेक से रविवार के दिन एक मारपीट की घटना सामने आई है। इसमें करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। इस घटना के बाद झारखंड पुलिस ने पतरातू लेक में नाव चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

झारखंड की राजधानी रांची दो नाव चालकों बीच लेक पर नाव चलाने के लिए जोरदार झड़प हुई। इसमें 20 लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार यानी 09 अप्रैल की है। इस लड़ाई के पीछे की वजह बोट बिजनेस पर कब्जे और वर्चस्व को कायम रखना बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पक्षों के बीच चल रही लड़ाई को काबू किया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर पतरातू डैम बना हुआ है। इस डैम पर एक पतरातू लेक रिजॉर्ट है। बता दें कि पतरातू लेक पर बिजनेस का वर्चस्व बनाने को लेकर दो समूहों के बीच पहले विवाद शुरू हुआ। इसके बाद विवाद इतना आगे बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए यहां नाव चलाने पर रोक लगा दी।

पुलिस ने इस मामले को लेकर बताया कि नाव चलाने को लेकर हुई इस घटना में 20 लोग घायल है, जिसमें से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्था में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। इस घटना के संबंध में एसडीओ मो. जावेद हुसैन ने कहा कि दो नाविकों के समूहों के बीच झड़प हुई है। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल पर में शांति बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभाव से नाव संचालन पर रोक लगा दी गई है। साथ इनके आगे की कानूनी कारवाई की जा रही है।

Tags

Next Story