झारखंड: इंसानियत हुई शर्मसार, सोती हुई 4 साल की बच्ची को घर से अगवा कर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

झारखंड में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि आरोपी ने बच्ची को उस वक्त घर से अगवा करके ले गया था, जब वो सो रही थी। बता दें कि सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को महज 14 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
खतरे से बाहर है बच्ची
रविवार को करीब 8 बजे बच्ची घर में सो रही थी। जबकि उसी मां खाना किचन में खाना बना रही थी और बच्ची के पिता दूसरे कमरे में थे। उसी दौरान 18 वर्षीय आरोपी अमित कुजूर घर में दाखिल हुआ और बच्ची को उठाकर जंगल में ले गया।
इसके बाद आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा। इसी बीच बच्ची की आवाज से गांव वाले वहां पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची अब खतरे से बाहर है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
बच्ची को सदर अस्पताल भेजने के बाद पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई। इसके बाद जानकारी मिली कि आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा कि आरोपी को 14 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता लगा कि वो छत्तीसगढ़ भागने वाला था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS