झारखंड: गांव के लोगों ने दो बलात्कारियों को जिंदा जलाया, जानें पूरा मामला

झारखंड (Jharkhand) के गुमला जिले (Gumla district) में बलात्कार (Rape) के दो आरोपियों को गांव के लोगों ने दर्दनाक सजा दी है। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना गुमला जिले में सदर थाना क्षेत्र से 15 किमी दूर एक गांव की बताई जा रही है। यहां पर गांव के लोगों ने दो बलात्कार के आरोपियों को जिंदा जला (burnt alive two rape accused) दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से दोनों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां सुनील उरांव की मौत हो गई। दोनों युवकों पर बलात्कार का आरोप है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।
सदर थाना क्षेत्र के गांव बसुआ अम्बाटोली में ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक समेत आग लगा दी। जिसमें सुनील उरांव और आशीष कुमार बुरी तरह से झुलस गए। मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, गांव की एक महिला अपनी बेटी के साथ कहीं पर गई थी। उसी दौरान इन आशीष और उरांव ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए और दोनों आरोपियों को पकड़कर गांव में ले आए। इसके बाद दोनों युवकों और बाइक पर पेट्रोल डालकर उनमें आग लगा दी। इतना ही नहीं आरोपियों पर धारदार हथियार से भी हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुनील उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
जबकि दूसरा आरोपी अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है। घटना के बाद से पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण है। बताया जाता है कि युवकों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने लड़की के साथ कुछ गलत नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस गांव में लगातार कैंप कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS