धनबाद में झामुमो नेता और उनकी पत्नी का गला रेत हत्या, शरीर पर मिले कई गोली लगने के निशान

धनबाद में झामुमो नेता और उनकी पत्नी का गला रेत हत्या, शरीर पर मिले कई गोली लगने के निशान
X
झारखंड में सत्ताधारी सरकार झामुमो नेता और उनकी पत्नी का अपने ही घर में शव बरामद किया गया है। पुलिस हत्या के आधार पर इस मामले की जांच शुरू कर दी।

झारखंड में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। धनबाद के झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी झामुमो नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी का अपने ही घर में मृत पाया गया। यह घटना जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

इसके बाद दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही घटना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का खून से लथपथ शव आज बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी दी थी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की रात को 4-5 बदमाश उनके घर में घुस गए। इसके बाद सो रहे पति-पत्नी को गोली मार दी। इतना ही नहीं, दोनों को गोली मारकर खींचते हुए आंगन तक लाए और फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया।

पुलिस का कहना है कि रविवार को दोनों का शव बरामद किया गया। पुलिस को मौके से तीन खोखा और चाकू मिला है। उधर, धनबाद के एसपी असीम विक्रांत मिंज ने बताया कि इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

फिलहाल पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

2017 में हुई थी झामुमो नेता के बेटे की हत्या

गौरतलब है कि इसके पहले यानी साल 2017 में झामुमो नेता शंकर रवानी के बेटे कुणाल रवानी की हत्या कर दी गई थी। कुणाल ने रेनबो ग्रुप चेयरमैन और चाचा धीरेन रवानी की हत्या कर दी थी। इस पर गुस्साएं भीड़ ने कुणाल को जिंदा मार डाला।

इस आपसी खूनी खेल के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच आपसी रंजिश जारी थी।

Tags

Next Story