जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरोन के फेफड़े में संक्रमण, अब गुरुग्राम के मेदांता में होगा इलाज

झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरोन पिछले कुछ दिनों पहले कोरोना का शिकार हो गए थे। इसके चलते उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। इस बीच वहां के डॉक्टरों ने शिबू सोरेन की मेडिकल रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट में शिबू सोरेन के फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है। इस संक्रमण के बाद रांची के मेदांता के डॉक्टरों ने शिबू सोरेन की इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता में रेपर किया। ताकि यहां उनका बेहतर तरीके से इलाज हो सकें।
बता दें कि अब तक उनका इलाज रांची मेदांता के तीन डॉक्टरों की टीम कर रही थी। उनके फेफड़े में संक्रमण का पता चलने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भेजा जा रहा है। बीते दिनों ही शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रुपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
मेदांता के पीआरओ जावेद ने बताया कि शिबू सोरेन की तबीयत फिलहाल स्थिर है। उन्हें आज दोपहर गुरुग्राम के मेदांता ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य हाल ही में कोरोना का शिकार हो गए थे।
उनके साथ उनकी पत्नी रूपी सोरेन भी कोरोना संक्रमित पाई गई थी। शिबू सोरेन को दो दिनों तक होम आइसोलेशन में रखा गया। इस बीच अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी। जिसके चलते उन्हें रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS