हेमंत सरकार के मंत्री और कांग्रेस के एक विधायक कोरोना संक्रमित, कुल आंकड़ा पहुंचा 3000 के पार

झारखंड में कोरोना संक्रमण अब तेजी से लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। पिछले पांच दिनों से लगातार 100 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। वहीं, अगर 24 घंटे में कोरोना केस ग्राफ की बात करे तो प्रदेश में 164 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं।
इस संक्रमण का कहर अब हेमंत सरकार के एक मंत्री और कांग्रेस के एक विधायक तक पहुंच गया है। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना केस का आंकड़ा बढ़कर अब 3032 तक पहुंच चुका है। राज्य के सभी 24 जिला कोरोना संक्रमित में शामिल है।
गुरुनानक अस्पताल में भी होगी अब कोरोना की जांच
कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए सरकार गुरुनानक अस्पताल को कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए खोल दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस की जांच अब गुरुनानक हॉस्पिटल में भी सरकारी तर्ज पर होगी।
इसके अलावा आठ घंटे के अंदर रिपोर्ट भी मिल जाएगी। एनएबीएल और आईसीएमआर ने यहां के अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी लैब को मान्यता दी है। एक साथ 70 लोगों की जांच होगी।
प्रदेश में कोरोना केस का बढ़ता ग्राफ
राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3032 पर पहुंच गया है। इनमें से बोकारो में 52, चतरा के 57, देवघर के 54, धनबाद के 219, दुमका के 13, पूर्वी सिंहभूम के 573, गढ़वा के 112, गिरिडीह के 104, गोड्डा के 11, गुमला के 119,मिले हैं।
वहीं, हजारीबाग के 213, जामताड़ा के 28, खूंटी के 32, कोडरमा के 211, लातेहार के 61, लोहरदगा के 75, पाकुड़ के 35, पलामू के 71, रामगढ़ के 150, रांची के 300, साहेबगंज के 17, सरायकेला के 88, सिमडेगा के 356 और पश्चिमी सिंहभूम के 69 मरीज पाए गए हैं।
संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा
राज्य में अब तक संक्रमण से 22 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें से रांची के आठ, हजारीबाग के तीन, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह के दो-दो, जबकि गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, खूंटी और साहेबगंज के एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।
राज्य में अब तक 2104 मरीज हुए कोरोना मुक्त
राज्य में कुल कोरोना केस में से 2104 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इनमें से बोकारो के 34, चतरा के 52, देवघर के 41, धनबाद के 122, दुमका के 07, पूर्वी सिंहभूम के 252, गढ़वा के 97, गिरिडीह के 86, गोड्डा के 08, गुमला के 106 लोग ठीक हुए हैं।
वहीं, हजारीबाग के 169, जामताड़ा के 28, खूंटी के 27, कोडरमा के 157, लातेहार के 53, लोहरदगा के 49, पाकुड़ के 37, पलामू के 54, रामगढ़ के 122, रांची के 169, सरायकेला के 37, साहेबगंज के तीन, सिमडेगा के 352 और पश्चिमी सिंहभूम के 58 लोग कोरोना से मुक्त हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS