Jharkhand: रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जमकर दागे आंसू गैस के गोले

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। ये छात्र राज्य सरकार की नई नियोजन नीति 60-40 का विरोध कर रहे हैं। झारखंड विधानसभा को घेरने जा रहे छात्रों पर आज झारखंड पुलिस ने लाठीचार्ज किया और जमकर आंसू गैस के गोले भी दागे। इसके बाद छात्र भी उग्र हो गए और पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इसमें दोनों तरफ से छात्र और पुलिसकर्मियों को चोटें लगी हैं।
पुलिस ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जगन्नाथपुर मंदिर के पास उस समय हुई जब पुलिस अधिकारियों ने झारखंड विधानसभा का घेराव करने जा रहे छात्रों को बैरिकेड पार करने से मना किया। छात्र आगे बढ़ने की जिद्द पर अड़ गए। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रों का गुस्सा और भी भड़क गया और पुलिस पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद छात्रों ने विधानसभा की तरफ जाने के लिए खेत का रास्ता अपनाया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। इस झड़प में छात्र और स्टूडेंट्स को चोटें लगी हैं।
#WATCH | Jharkhand: Students protest in Ranchi against the new employment policy in the state. pic.twitter.com/Q0xg3D10wI
— ANI (@ANI) March 23, 2023
छात्रों ने की जमकर नारेबाजी
पुलिस द्वारा रोके जाने पर नाराज छात्रों ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने कहा कि वे अपना हक लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि नेताओं के बच्चे झारखंड पर राज करेंगे, लेकिन हमें और हमारे पिता को नौकरी के लिए दिल्ली-मुंबई जाना पड़ेगा, यह सब अब नहीं चलेगा। इससे पहले, छात्रों ने शहीद मैदान के पास मंत्री मिथिलेश ठाकुर के काफिले पर भी बोतलें फेंकी थीं, जहां छात्र विधानसभा की ओर मार्च करने के लिए इकट्ठे हुए थे।
क्या है 60-40 की नीति
झारखंड सरकार 60-40 के फॉर्मूले पर नियोजन नीति लाने का विचार कर रही है, जिसमें 60 प्रतिशत स्थानीय लोगों को और 40 प्रतिशत बाहरी लोगों को आरक्षण मिलेगा। छात्र इस नई नीति का विरोध कर रहे हैं। अपने प्रदर्शन के दौरान छात्र नारा लगा रहे हैं कि 60-40 की नीति नाय चलतो, नाय चलतो।
20 मार्च को भी बनाया था विधानसभा घेराव का प्लान
इससे पहले छात्रों ने 20 मार्च को विधानसभा का घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से बातचीत और आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। लेकिन, मंत्री आलमगीर अपनी बात रखने में सफल नहीं हुए, जिससे आज छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। मौजूदा हालात देखकर लगता नहीं कि यह बवाल जल्द थमने वाला है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS