अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष 'सुबोध कांत सहाय' ने किया झंडोत्तोलन, कई पदाधिकारी रहे उपस्थित

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय ने  किया झंडोत्तोलन, कई पदाधिकारी रहे उपस्थित
X
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद (All India Panchayat Council) के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahai) के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय मयूर विहार फेज 1 नई दिल्ली में झंडोत्तोलन का कार्य किया गया। पढ़ें इस दौरान उन्होंने क्या कहा...

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय मयूर विहार फेज 1 नई दिल्ली में झंडोत्तोलन का कार्य किया गया। इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश भर से अखिल भारतीय पंचायत परिषद के ढेर सारे पदाधिकारी और कार्यालय के कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों को सुबोधित करते हुए सुबोध कांत सहाय ने कहा कि देश आजादी का 77 वां उत्सव मना रहा है। इन 76 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। देश के पंचायतों को अधिकार दिलाने के लिए अखिल भारतीय पंचायत परिषद निरंतर सरकारों और गावों के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य कर रहा है।

'अखिल भारतीय पंचायत परिषद के लिए गर्व की बात'

सुबोध कांत ने कहा कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद के कार्यों के मूल में रचना और संघर्ष की अहम भूमिका रही है। जहां जरूरत है रचना की वहां रचना और जहां गावों के अधिकार दिलाने के लिए जहां जरूरत है संघर्ष की, वहां संघर्ष करता रहा है। यह अखिल भारतीय पंचायत परिषद के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि इसके अधिवेशन में ही राजीव गांधी ने देश में पंचायती राज को लागू करने की घोषणा की की थी। इसके बाद 1993 में नरसिम्हा राव जी ने देश में 73 वें और 74 वें संविधान संशोधन पर मुहर लगाने का कार्य किया।

'पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिलाने का संघर्ष जारी रहेगा'

उन्होंने कहा कि परिषद के सभी अध्यक्षों, जय प्रकाश नारायण, बालवंत राय मेहता और लाल सिंह त्यागी समेत तमाम सदस्यों ने पंचायतों के अधिकारों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया है। आज भी पंचायतों के संविधान प्रदत्त सभी 29 अधिकारों को राज्यों ने नहीं दिया है। पंचायत परिषद इसके लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। हमारा यह संघर्ष पंचायतों को पूर्ण अधिकार दिलाने तक जारी रहेगा। बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान ढेर सारे स्कूली बच्चों ने भी शिरकत किया जिन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

Tags

Next Story