झारखंड में महिला अपराध के खिलाफ रांची पुलिस का एक्शन, जारी किया वुमन हेल्पलाइन नंबर

झारखंड में महिला अपराध के खिलाफ रांची पुलिस का एक्शन, जारी किया वुमन हेल्पलाइन नंबर
X
झारखंड में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने वुमन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अब महिला किसी भी समय वॉट्सऐप या कॉल के जरिए अपनी समस्या को बता सकती है।

झारखंड में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध को लेकर रांची पुलिस ने एक मुहिम की शुरुआत की। रांची पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए वूमन हेल्पलाइन नंबर 8987790699, 9905936490 जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, अब महिला किसी भी समय वॉट्सऐप या कॉल के जरिए अपनी समस्या को बता सकती है।

महिला हेल्पलाइन नंबर की इंचार्ज महिला इंस्पेक्टर ममता को बनाया गया है। महिला हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने महिलाओं से अपील की है कि रांची पुलिस से अपनी समस्याओं को साझा करें। जानकारी के बाद रांची पुलिस सही समय पर उचित कार्रवाई करेगी।

डीजीपी एमवी राव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। डीजीपी ने ट्वीट कर लिखा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सघन प्रयासों के तहत, राज्य भर के जिलों के सभी एसएसपी को आज शाम तक व्हाट्सएप नंबर जारी करना आवश्यक है।

संकट में घिरी महिलाएं और लड़कियां मैसेज भेज सकती हैं। जिसके तुरंत बाद मदद किया जाएगा। उधर, डीजीपी ने बुधवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। जहां उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा कि दुर्गापूजा को देखते हुए सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

Tags

Next Story