झारखंड में मासूम के साथ रेप, खून से लथपथ पड़ी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

झारखंड में मासूम के साथ रेप, खून से लथपथ पड़ी मिली, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
X
झारखंड में एक मासूम अपने ही रिश्तेदार से रेप का शिकार हो गई। बच्ची खून से लथपथ पड़ी मिली। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

झारखंड में एक रिश्तेदार ने अपने ही घर की बेटी को हवस का शिकार बना दिया। खूंटी जिले में एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। रेप की वारदात को अंजाम देने वाला गांव के कोई युवक नहीं बल्कि पीड़िता के चाचा बताया जा रहा है।

यह घटना जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मौके पर से आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इधर, पीड़िता के हालात को देखते हुए उसे जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई है। बच्ची गुरुवार की शाम अपने छोटे भाई के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। इस दौरान आरोपी चाचा ने बच्ची को किसी बहाने घर के किनारे बने एक मकान में ले गया।

जहां उसके साथ रेप कर दिया गया। पीड़िता के परिजनों ने अपने बयान में बताया कि जब बच्ची काफी देर से गायब दिखी तो उसे ढूंढना शुरू किया। इस दौरान घर के बगल बने मकान के दरवाजे बंद था। यह देख दरवाजे को खोला तो देखा कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में चार सदस्यीय मेडिकल टीम ने नाबालिग बच्ची का मेडिकल जांच किया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story