झारखंड: राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पति-पत्नी बनकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा

झारखंड: राजधानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पति-पत्नी बनकर चला रहे थे देह व्यापार का धंधा
X
झारखंड की राजधानी रांची में देह व्यापार का धंधा का चल रहा था। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर से दो लड़की समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने रविवार को अरगोड़ा के तारामणि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की। जहां मौके पर से दो लड़की समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस सेक्स रैकेट का मुखिया अनिल कुमार है।

यह आरोपी रातू रोड के ग्वालाटोली का रहने वाला है। गिरफ्तार दो लड़की में से एक लड़की अनिल की कथित पत्नी है। कथित पत्नी लातेहार के बालूमाथ की रहने वाली है। ये दोनों मिलकर देह व्यापार का धंधा का चला रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस को देह व्यापार का धंधा चलाने की जानकारी मिली थी।

आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए दो युवक और युवतियां

इस सूचना पर पुलिस ने रविवार को तारामणि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापा मारा। जहां दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस को देखकर ये युवती भागने लगी, लेकिन महिला पुलिस ने मौके पर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, फ्लैट के दूसरे कमरे से भी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस की इस छापेमारी में आपत्तिजनक समान भी बरामद किया गया है।

व्हाट्सएप पर होता था लड़की और रेट फाइनल

पुलिस के मुताबिक, फ्लैट के मालिक ने बताया कि अनिल ने उसे खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर फ्लैट किराए पर लिया था। साथ में एक युवती को भी अपने साथ लाया था। अनिल ने इस युवती को खुद की पत्नी बताया था। अनिल ने उसे अपने गलत काम की भनक तक लगने नहीं दिया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अनिल व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों की बुकिंग करता था। इसके लिए गिरोह के सरगना ने अपना व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया था। इसके अलावा युवती की तस्वीर के साथ रेट भी व्हाट्सएप पर ही तय होता था। लड़की और रेट फाइनल होने के बाद ग्राहक पेटीएम के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करते थे।

इसके बाद ही ग्राहक को सेक्स रैकेट स्थल का एड्रेस दिया जाता था।

Tags

Next Story