गुमला में 800 फीट गहरे खाई में गिरा ट्रक, बुजुर्ग महिला समेत पांच की दर्दनाक मौत

गुमला में 800 फीट गहरे खाई में गिरा ट्रक, बुजुर्ग महिला समेत पांच की दर्दनाक मौत
X
झारखंड में एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थी।

झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुमला जिले में एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 800 फीट गहरे खाई में जा गिरा। इस हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली। ट्रक में कुल आठ लोग सवार थे।

यह घटना शुक्रवार की बिशुनपुर स्थित गुरदरी थाना क्षेत्र के पास हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर घटनास्थल पहुंचे। स्थानीय लोगों ने ट्रक हादसे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जहां तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, अन्य घायलों को बिशुनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पांचों मृतकों की पहचान लुसिया टोप्पो, फागुनी अशोक, सरिता मुडाईन, आशा ठिठियो और बसंत आइंद के रूप में हुई है। बसंत आइंद ट्रक का चालक बताया जा रहा है।

वहीं घायलों में संगीता असुर, रोशन चोराट और प्रियंका केरकेट्टा शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, बॉक्साइट से लदा एक ट्रक गुरदरी से बिशुनपुर की ओर आ रहा था। ट्रक जैसे ही नेतरहाट घाटी के लुती मोड़ पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया।

इस कारण ट्रक 800 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Tags

Next Story