रांची में दो युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, गिरफ्तार

रांची में दो युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप, गिरफ्तार
X
रांची में दो युवकों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप (Gangrape) कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड की राजधानी रांची में दो युवकों ने एक नाबालिग के साथ गैंगरेप कर दिया। यह घटना शनिवार की नामकुम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार को हुई थी।

इसके बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज (Gangrape) कराई। जहां रविवार को दोनों आरोपी आनंद कुमार और समीर लकड़ा को गिरफ्तार कर जे़ल भेज दिया गया। इसमें से एक आरोपी पीड़िता के मौसा है। फिलहाल दोनों आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि शनिवार की शाम वह अपने घर से बाहर टहलने गई थी। इस बीच पीड़िता के आरोपी मौसा ने घर पर पार्टी देने के बहाने उसे अपने घऱ बुला लिया। इसके बाद आरोपी उसे घूमाने के लिए अपने घर से स्कूटी से बरगावा प गया।

Also Read-झारखंड के पूर्व राज्यपाल वेद प्रकाश मारवाह का निधन, तीन राज्यों में रहे थे गवर्नर

यहां आरोपी के एक दोस्त आनंद कुमार पहले से मौजूद था। आरोपी आंनद ने पीड़िता को बीयर और सिगरेट पीने को कहा। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ गैंगरेप कर दिया। पीड़िता पूरी रात घटनास्थल पर पड़ी रही।

सुबह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई। परिजन पीड़िता को अपने साथ थाने ले गया। जहां बयान के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। वारदात के तहत दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Tags

Next Story