Love Jihad Case: एक और महिला हुई लव जिहाद का शिकार, मामला झारखंड के Bokaro Steel City का

Bokaro Love Jihad: झारखंड (Jharkhand) के बोकारो शहर से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक शादीशुदा हिंदू युवती को प्यार के झांसे में फंसाकर एक मुस्लिम युवक ने 7 सालों तक उसका यौन शौषण किया। इसके बाद आरोपी युवक अब शादी करने के नाम पर महिला पर धर्म परिवर्तन (Religious Conversion) का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी युवक शमशाद ने महिला को जबरन गौ मांस खाने का दबाव बनाया। साथ ही अपने समुदाय के दूसरे गैर पुरुषों के साथ शारीरिक संबंध (Physical relation) बनाने को लेकर भी मजबूर किया। जब महिला ने इन बातों को मानने से इनकार किया तो उसको जमकर पीटा गया।
शादी के नाम पर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव से प्रताड़ित होकर महिला ने बोकारो पुलिस से न्याय की मांग की है। साथ ही उसने आरोपी युवक शमशाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) से गुहार लगाते हुए कहा, "अगर आरोपी शमशाद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह मुझे मार डालेगा।" बता दें कि महिला पहले से शादीशुदा है और उसे एक बच्चा भी है। महिला का पति दूसरे राज्य काम करता है। इस दौरान पीड़िता के घर के सामने फल और सब्जी बेचने वाले शमशाद ने मौके का लाभी उठाते हुए पहले महिला से दोस्ती की। फिर प्यार के नाम पर उसने महिला के साथ लगभग 7 सालों तक यौन संबंध बनाए। महिला द्वारा शादी का दबाव बनाने पर युवक ने उसे धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल करने को कहने लगा। इसके अलावा प्रतिबंधित मांस खाने और गैर पुरुष के साथ संबंध बनाने का भी दबाव बनाया।
Also Read: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बोले- लव जिहाद से समाज में पैदा होता है तनाव
पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद बोकारो के हरला थाने की पुलिस ने एक्शन लेना शुरू किया। आरोपी शमशाद को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। बोकारो पुलिस (Bokaro Police) ने बताया कि साल 2016 में शमशाद की दुकान पर आने जाने के दौरान महिला से दोस्ती कर पहले उससे नजदीकियां बढ़ा ली। फिर उसे विश्वास में लेकर आरोपी युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS