MP Election 2023 : एमपी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे पूर्व मुख्यमत्रियों के 10 रिश्तेदार

MP Election 2023 : एमपी विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे पूर्व मुख्यमत्रियों के 10 रिश्तेदार
X
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में कुछ दिनों का वक्त बचा हुआ है। 13 नंवबर को राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और चुनाव के नजीते 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव को लेकर फिलहाल उम्मीदवार चुनावी अभियान में जुटे हुए है। प्रदेशभर के उम्मीदवारों की लिस्ट में 10 उम्मीदवार ऐसे है जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार है।

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान में कुछ दिनों का वक्त बचा हुआ है। 13 नंवबर को राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा और चुनाव के नजीते 3 दिसंबर को आएंगे। चुनाव को लेकर फिलहाल उम्मीदवार चुनावी अभियान में जुटे हुए है। प्रदेशभर के उम्मीदवारों की लिस्ट में 10 उम्मीदवार ऐसे है जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार है। ये उम्मीदवार दोनों दलों से इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है।

बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों मैदान में

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के चुनाव में दोनों पार्टियों से पूर्व मुख्यमंत्रियों के पांच उम्मीदवार बेटे दो भतीजे, एक भाई, एक पोता और एक बहू चुनावी मैदान में है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह के बेटे ध्रुव नारायण सिंह और पोते विक्रम सिंह भाजपा के टिकट पर अपनी किसमत आजमा रहे है। ध्रुव नारायण सिंह भोपाल मध्य से जबकि विक्रम सिंह रामपुर-बघेलान सीट से चुनावी मैदान में है। वही पूर्व मुख्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार सखलेचा के बेटे ओम प्रकाश सखलेचा जो प्रदेश सरकार में मंत्री है वह जावद सीट से चुनाव लड़ रहे है। तो वही पूर्व सीएम सुंदर लाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा भोजपुर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है। इसके अलावा प्रदेश की मुख्यमंत्री रही उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी भी खरगापुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू कृष्णा गौर भोपाल की गोविंदपुरा सीट से चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार चुनावी मैदान में

बीजेपी के अलावा कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदार भी चुनावी मैदान में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी इस बार कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव से चुनाव लड़ रहे है। वही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह चुराहट सीट से मैदान में हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह और उनके भाई लक्ष्मण सिंह भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है।

Tags

Next Story