10 हजार के इनामी डकैत की गैंगवार में मौत, आदिवासी परिवार पर फायरिंग करके भागे थे

10 हजार के इनामी डकैत की गैंगवार में मौत, आदिवासी परिवार पर फायरिंग करके भागे थे
X
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया हम लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। बाद में आरोपियों के बीच में फूट पड़ जाने के बाद डकैत अर्जुन सिंह की हत्या कर दी थी और उत्तर प्रदेश के बांदा के जंगल में उसकी लाश को दफन कर दिया गया था। पढ़िए पूरी खबर-

सतना। जिले के बरौधा थाना क्षेत्र में एक आदिवासी परिवार के घर में घुसकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया हम लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। बाद में आरोपियों के बीच में फूट पड़ जाने के बाद डकैत अर्जुन सिंह की हत्या कर दी थी और उत्तर प्रदेश के बांदा के जंगल में उसकी लाश को दफन कर दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन बंदूकें और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पूरे मामले की सूचना उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस को दी गई है, जहां पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। आज पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

जानकारी के मुताबिक बीते जनवरी के महीने में अर्जुन सिंह समेत तीन बदमाशों ने एक आदिवासी परिवार के घर में घुसकर फायरिंग की थी और हत्या के प्रयास के बाद तीनों फरार हो गए थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाशों ने एक गैंग बना रखी है। पूरे मामले की जांच एसडीओपी चित्रकूट आईपीएस अभिनव चौकसे वह अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम जांच कर रही थी, जिसमें पता चला कि एक आरोपी राकेश सिंह हैदराबाद में है। आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम हैदराबाद भेजी गई। आरोपी को पकड़कर सतना लाया गया, तब उसने जानकारी दी कि गैंग में फूट पड़ जाने के बाद अर्जुन सिंह की हत्या कर उसकी लाश उत्तर प्रदेश की बांदा के जंगल में दफन कर दी गई।

आरोपी अर्जुन सिंह पर सतना पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पूरे मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई है, जहां पर पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

Tags

Next Story