ऊर्जा डेस्क की 100 महिला पुलिसकर्मियों को मिले स्कूटर, सीएम शिवराज ने दिखाई हरी झंडी

ऊर्जा डेस्क की 100 महिला पुलिसकर्मियों को मिले स्कूटर, सीएम शिवराज ने दिखाई हरी झंडी
X
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के शुभ अवसर पर ऊर्जा डेस्क की 100 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटर भेंट करते हुए हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ अंचलों के थानों में मौजूद महिला ऊर्जा डेस्क की महिला कर्मचारी स्कूटर मिलने से समय पर महिलाआें की सुरक्षा के लिए उनके तक पहुंच सकेगी और आसामाजिक तत्वों को मुंह तोड़ जवाब दे सकेगी। उन्होंने कहा कि यह पहला चरण है, जिसमें 100 स्कूटर महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे गए है। कुल 600 स्कूटर महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे जाने हैं।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार सुबह "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के शुभ अवसर पर ऊर्जा डेस्क की 100 महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटर भेंट करते हुए हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ अंचलों के थानों में मौजूद महिला ऊर्जा डेस्क की महिला कर्मचारी स्कूटर मिलने से समय पर महिलाआें की सुरक्षा के लिए उनके तक पहुंच सकेगी और आसामाजिक तत्वों को मुंह तोड़ जवाब दे सकेगी। उन्होंने कहा कि यह पहला चरण है, जिसमें 100 स्कूटर महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे गए है। कुल 600 स्कूटर महिला पुलिसकर्मियों को सौंपे जाने हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के शुभ अवसर पर स्मार्ट सिटी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत स्मार्ट सिटी पार्क में पौद्य रोपण कर किया। इस दौरान उनके साथ डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे "असली हीरो" अभियान से समाज को जोड़ने के लिये सत्य घटनाओं पर आधारित 3 लघु वृत्त चित्रों का लोकार्पण भी किया गया। महिला डेस्क को वितरित की जाने वाली 100 स्कूटर को उन्होंने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद महिला कर्मियों ने स्कूटर की रैली के रूप में स्मार्ट सिटी पार्क से प्रारंभ डिपो चौराहा, बुलेवार्ड ( अटलपथ) प्लेटिनम प्लाजा, रोशनपुरा चौराहा, पुलिस कंट्रोल रूम होते हुये मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पर समापन किया।

Tags

Next Story