Dussehra 2023; कल होगी बुराई पर अच्छाई की जीत! इन जगहों पर 111 और 101 फीट के रावण का होगा दहन

इंदौर ; देशभर में कल यानि की 24 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। जिसको लेकर तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि विजय दशमी के दिन भगवान राम ने रावण का अंत किया था। इसलिए दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में दशहरा का काफी महत्त्व है। इसलिए देशभर में अलग अलग जगह रावण का पुतला बनाकर जलाया जाता है। इसी कड़ी में कल इंदौर में भी रावण दहन होगा। जिसके लिए 111 और 101 फीट के रावण बनाकर तैयार किया गया है। रावण दहन के कार्यकर्म का आयोजन इंदौर के दशहरा मैदान और रामबाग में किया जाएगा।
250 फीट लंबी लंका बनाई गई
दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर रावण दहन शाम 7 बजे किया जाएगा। रावण के साथ 250 फीट लंबी लंका भी बनाई जा रही है। कलाकार लक्की सलवाडिया, कलाकार धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर,मनोज आर्या, लालू लाहोरिया ने रावण के पुतलों का निर्माण किया गया।
अलग जगह अलग समय पर होगा रावण दहन
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि रावण दहन के पहले राम दरबार की शोभायात्रा भी निकलेगी। साथ ही रंगारंग आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता तैयारी की गई है। रावण दहन का कार्यकर्म अगल अलग जगहों पर अलग अलग समय पर किया जाएगा। बता दें कि दशहरा मैदान में शाम सात बजे रावण दहन होगा तो वही रामबाग में शाम 9 बजे रावण को मारा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS