MP news : 12 कर्मचारियों पर प्रचार का आरोप, सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने जारी किया नोटिस

MP news : 12 कर्मचारियों पर प्रचार का आरोप, सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने जारी किया नोटिस
X
चुनाव को लेकर प्रदेश में चहल-पहल बरकरार है। आचार संहिता के चलते कानून भी सख्ती बरत रहा है। इस कारण कल जिले की सुसनेर विधानसभा में नगर परिषद के 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।

आगर मालवा। चुनाव को लेकर प्रदेश में चहल-पहल बरकरार है। आचार संहिता के चलते कानून भी सख्ती बरत रहा है। इस कारण कल जिले की सुसनेर विधानसभा में नगर परिषद के 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। उनपर आरोप है कि वे भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। इसलिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कांग्रेस ने की शिकायत

दरअसल कांग्रेस द्वारा शिकायत की गई थी कि नगर परिषद के कुछ कर्मचारी भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। नगर परिषद कर्मी अपने गले में भाजपा का पट्टा डाल कर घूम रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इनके द्वारा प्रचार किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा की गई इस शिकायत के चलते सहायक निर्वाचन अधिकारी ने इन दर्जनभर कर्मचारियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हो सकती है कार्रवाई

परिषद कर्मचारियों को जारी किए गए नोटिस में यह बताया गया है की कांग्रेस कमेटी सुसनेर द्वारा शिकायती आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है। जिसमें बताया गया है कि परिषद के कुछ कर्मचारियों द्वारा सोशल मिडिया व रेलियों में भाजपा का पट्टा डाले प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है। नोटिस में कर्मचारियों के इस कृत्य पर जवाब मांगा गया है। साथ ही कार्रवाई किए जाने की भी बात कही गई है।

Tags

Next Story