इंदौर जेल में 12 कैदी कोरोना संक्रमित, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

इंदौर। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में जबरदस्त उछाल आई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते हालात बीते साल की तरह होते दिख रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश में भी कोरोना संक्रमण की गति फिर से चिंता बढ़ा रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच इंदौर की सेंट्रल जेल में कोरोना ने दस्तक दी है।
इंदौर जेल में बंद 12 कैदियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक साथ 12 कैदियों कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट आने के आड़ पॉजिटिव कैदियों के संपर्क में आए कैदियों के सैंपल लिए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों को अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 150 कैदियों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 12 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें 2020 के अंत में कम हुई कोरोना के मामलों की रफ्तार ने फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ दिनों में सर्वाधिक मामले सामने आने के साथ भारत में कोरोना वायरस की नई लहर आने की आशंका गहरा रही है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 603 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इससे अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,67,176 हो गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से प्रदेश में दो और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,883 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 219 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 138 नये मामले सामने आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,67,176 संक्रमितों में से अब तक 2,58,958 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 4,335 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
नोवल कोरोना वायरस #COVID19
— DIRECTORATE OF HEALTH SERVICES, MP (@healthminmp) March 12, 2021
मीडिया बुलेटिन 12 मार्च 2021
*शाम 6 बजे तक अद्यतन*@mp_iec#LargestVaccineDrive#MPFightsCorona#JansamparkMP pic.twitter.com/j3V3VTeGWS
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS