चौबीस घंटे में मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, एक दिन के बाद भोपाल में फिर सर्वाधिक 7 मामले

चौबीस घंटे में मिले 14 नए कोरोना पॉजिटिव, एक दिन के बाद भोपाल में फिर सर्वाधिक 7 मामले
X
मध्यप्रदेश में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 7 मामले भोपाल में मिले हैं। कल मंगलवार को सर्वाधिक मामले इंदौर में मिले थे। इससे पहले लगातार भोपाल पहले नंबर पर था। कोरोना पॉजिटिव आ रहे लोगों को इलाज अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। प्रदेश में 24 घंटे में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सर्वाधिक 7 मामले भोपाल के हैं। कल मंगलवार को सर्वाधिक मामले इंदौर में मिले थे। इससे पहले 9 दिन से लगातार भोपाल पहले नंबर पर था। एक दिन बाद ही भोपाल फिर पहले नंबर पर आ गया। कोरोना पॉजिटिव आ रहे लोगों का इलाज अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा है। पॉजिटिव मामलों में यूके और कनाडा से लौटे दो व्यक्ति भी शामिल हैं। दोनों को भोपाल के काटजू अस्पताल में अन्य मरीजों से आईसोलेट करके रखा गया है। इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। दोनों के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा इंदौर में 6 और बैतूल में एक युवक पॉजिटिव मिला है।

141 हो गई एक्टिव मरीजों की संख्या

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में मंगलवार को 13 मरीज ठीक भी हुए हैं। आज मिले पॉजिटिव को मिला कर प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 141 हो गई है। बीते 20 दिन में 302 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रोजाना औसत 15 केस मिल रहे हैं। इन 20 दिनों में सबसे ज्यादा 136 पॉजिटिव भोपाल में आए हैं। यहां रोज औसतन 7 केस आ रहे हैं। इसके अलावा 20 दिन में इंदौर में 106 संक्रमित मिले हैं।


Tags

Next Story