Karnataka Soldiers Trapped In Betul: चुनाव ड्यूटी करने आए 1400 जवान अब तक नहीं पहुंच पाए अपने घर, कई जवानों का स्वास्थ्य खराब तो किसी की पारिवारिक समस्या

Karnataka Soldiers Trapped In Betul: बैतूल। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने कर्नाटक से बैतूल आए कर्नाटक होमगार्ड जवान इन दिनों काफी परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल, मतदान के बाद होमगार्ड के जवानों को वापस भेजने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। जिसकी वजह से कर्नाटक के 1400 जवान फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, 1400 जवान पिछले पांच दिनों से बैतूल में ही फंसे हैं। इस दौरान कई जवानों का स्वास्थ्य खराब और पारिवारिक परेशानियां सामने आई है। बताया जा रहा है कि उचित भोजन नहीं मिलने की वजह से जवानों के स्वास्थ्य खराब हो रहे हैं। उन्होंने उन्हें जल्द वापस भेजने की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को 230 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। जिसकी व्यवस्था के लिए कर्नाटक से 1400 जवानों की तैनाती की गई थी। जिसके बाद अभी तक जवान अपने घर नहीं पहुंच पाए हैं।
खबर पर अपडेट जारी है...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS