1500 रुपए मिलेंगे हर महीने,500 में सिलेंडर, जानें क्या है कांग्रेस की ये योजना

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जानता पार्टी के सरकार ने चुनाव की तैयारियों को देखते हुए लाडली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) के तहत पात्र महिलाओं के लिए एक हजार रुपए महीने देने की घोषणा है। जिसका पैसा 10 जून से मिलना शुरू भी हो जाएगा। भाजपा के इस मास्टर स्ट्रोक को देखते हुए कांग्रेस भी नारी सम्मान योजना (Nari Samman Yojana) लॉन्च करके इस योजना से तुलना कर रही है। कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं के लिए 1500 रुपए देने का वादा कर रही यही साथ ही कांग्रेस द्वारा गैस सिलेंडर के दाम भी निर्धारित कर 500 रुपये करने का वादा भी कर चुकी है।
इस योजना का लॉन्च मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा में कर चुके है। अब इसके प्रचार करने के लिए 6 नारी सम्मान रथ को कमलनाथ ने आज आपने निवास से रवाना कर चुके है जोकि भोपाल में घूम कर नारी सम्मान मिशन योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे।
कांग्रेस विधायक एवं कैबिनेट मंत्री पी सी शर्मा भी अपने विधानसभा क्षेत्र में "नारी सम्मान योजना" सशक्त बेटी समृद्ध नारी के लिए दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वार्ड 47 मे माताओ-बहनों के नारी सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवा रहे है । इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी,कार्यकर्तागण एवं कांग्रेसजन सहित भारी संख्या मे नारी शक्ति उपस्थित रही।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS