मध्यप्रदेश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 17 पॉजीटिव, भोपाल मेें सर्वाधिक 8 मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना पॉजीटिव केश मिल रहे हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या भोपाल में होती है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश में कोरोना के 17 पॉजीटिव मिले, इनमें सर्वाधिक 8 भोपाल से ही हैं।कोरोना पॉजीटिव मिलने वालों का ईलाज अस्पतालों में भर्ती कर किया जा रहा है। बीते 9 दिन से कोरोना पॉजीटिव सबसे ज्यादा भोपाल में ही मिल रहे हैं। आज मिले केशों में इंदौर में 6, जबलपुर में 2 और 1 छिंदवाड़ा में मिला है। जबलपुर के पोलो मैक्स होटल में ठहरे रशियन नागरिक ने जांच कराने से इनकार कर दिया। हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने पुलिस को बुलाकर उसके सैम्पल लिए। रविवार को 13 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 134 हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS