मप्र में चौबीस घंटे में 19 कोरोना पॉजीटिव, इंदौर में सर्वाधिक 7 जबकि भोपाल में 5 मामले

भोपाल। मध्यप्रदेश में चौबीस घंटे के अंदर 19 कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। आज इंदौर में सर्वाधिक 7 मामले मिले हैं जबकि भोपाल 5 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। प्रदेश में कोराना मरीजों का मिलना थम नहीं रहा है। यह सरकार और लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। जबलपुर में 3, उज्जैन में 2, होशंगाबाद और सिंगरौली में 1-1 पॉजिटिव मिला है।
प्रदेश में कोरोना के अब डेढ़ सौ से ज्यादा केस
लगातार मिल रहे कोरोना पॉजीटिव के कारण प्रदेश में अब कोरोना के 150 से ज्यादा एक्टिव केस हो गए हैं। इससे पहले 7 अगस्त को 156 और 9 अगस्त को 148 एक्टिव केस थे। जानकारी के अनुसार बुधवार को 9 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 151 हो गई है। प्रदेश में 21 दिन में 321 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। रोजाना औसत 15 केस मिल रहे हैं। इन 21 दिन में सबसे ज्यादा 141 पॉजिटिव भोपाल में आए हैं। 21 दिन में इंदौर में 113 संक्रमित मिले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS