देवास में 2 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे 6 लोगों को निकाला गया बाहर

देवास में 2 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे 6 लोगों को निकाला गया बाहर
X
इस मकान में चार भाईयों का अलग-अलग परिवार रहता था। पढ़िए पूरी खबर-

देवास। जिले में एक 2 मंज़िला इमारत गिर गई। इस दौरान मलबे के नीचे कई लोग दब गये। अब तक 6 लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे और भी लोग दबे हुए हैं। प्राशसन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल गेट के पास स्टेशन रोड की है, जहां पर स्थित एक भवन भरभरा के गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि यह मकान ज़ाकिर शेख आरामशीन है। इस मकान में चार भाईयों का अलग-अलग परिवार रहता था।

जानकारी के मुताबिक मलबे में दबे 6 लोगों को बाहर निकाल कर अस्प्ताल भेजा गया है। मलबे के नीचे और भी लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर नगर निगम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि मकान जर्जर हालत में था। इसमें आरा मशीन संचालक जाकिर शेख और उनके परिवार के लोग रहते थे। सुबह घर के पुरुष काम पर निकल गए थे। घर में महिलाएं और बच्चे ही थे। शाम करीब पौने पांच बजे एक जोर की आवाज आई और मकान जमींदोज हो गया। मलबे में दबने वाले सभी 6 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 60 वर्षीय महिला को इंदौर रेफर किया अभी दो बच्चे और नीचे फंसे हुए हैं, उनको भी निकाला जा रहा है।

देवास के एसपी डॉ. शिवदयाल गुर्जर नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह तीनों थानों के टीआई सहित नगर निगम की टीम सहित मौके पर हैं।

Tags

Next Story