mp cireme news: मुरैना में पुरानी रंजिश पर चली गोलियां, 2 महिलाओं सहित 6 की मौत

mp cireme news:मुरैना। मुरैना (muraina) जिले के सिहोनिया (sihoniya) थाना क्षेत्र के लेपा (lepa) भिडोसा गांव में पुरानी रंजिश (iesues) को लेकर दो पक्षों का विवाद मारपीट के बाद गोलीकाण्ड़ (fire) में तब्दील (changed) हो गई।एक पक्ष द्वारा की गई गोलीबारी से दूसरे पक्ष के 6 लोगों की मौत हो गई। गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी फरार हो गए। गोलीबारी की घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है। आरोपी को रोकने का किसी ने भी प्रयास नहीं किया। इतनी बड़ी घटना होने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
मृतकों के परिजनों ने 10 वर्ष पूर्व गोली चलाने वाले पक्ष के परिजनों की कर दी थी हत्या
हत्याकांड से मिल रही जानकारी के अनुसार ग्राम लेपा भिडोसा में दो पड़ोसी परिवारों के बीच पुरानी से रंजिश चल रही है। इस घटना में 2 महिलाओं और 3 पुरूषों की गोली लगने से मौके पर ही जान चली गई। इस घटना में एक पुरूष और 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जिन्हें गांव के लोगाें ने तत्तकाल ही अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उन सभी का ईलाज चल रहा है, घटना के समय गांव के बच्चे आस पास ही थे जिन्हें लोगों ने आवाज लगाते हुए घरों के अंदर सुरक्षित कर लिया। मृतकों के परिजनों ने 10 वर्ष पूर्व गोली चलाने वाले पक्ष के परिजनों की हत्या कर दी थी। कांग्रेस पार्टी से विधायक रविंद्र सिंह भी इसी गांव के रहवासी हैं। फिलहाल उनकी तरफ से इस घटना को लेकर अभी तक कोई भी बयान नही दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS