DATIYA NEWS: नदी के गहरे पानी में डूबने से 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

DATIYA NEWS:  नदी के गहरे पानी में डूबने से 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम
X
आज दतिया जिले में कार्तिक स्नान करने नदी पर पहुंची महिलाएं दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि डूबकी लगाने के दौरान दो महिला की मौत हो गई, तो वही 1 बच्ची नदी में बह गई। जिसकी तलाश की जा रही है।

राजीव मिश्रा की रिपोर्ट...

दतिया : कार्तिक मास का माह भगवान विष्णु को अर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत, तप और पूजा पाठ करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। जिसकी चलते हज़ारो की संख्या में महिलाएं भगवान की आराधना करने के लिए नदियों, तालाबों व कुओं पर श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए पहुंचते है। इसी सिलसिले में आज दतिया जिले में कार्तिक स्नान करने नदी पर पहुंची एक महिला और एक युवती हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि डूबकी लगाने के दौरान दोनो की डूबने से मौत हो गई।

1 महिला एवं 1 युवती की मौत

दतिया थाना चिरूला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भागोर में उस समय कोहराम मच गया जब कार्तिक स्नान करने गईं 1 महिला एवं 1 युवती की नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

अचानक गहरे पानी में चलीं गईं

बता दें हिंदू पंचांग के अनुसार अभी कार्तिक माह चल रहा है। हर तीन साल बाद महिलाएं कार्तिक स्नान कर भगवान श्री कृष्णा की उपासना करतीं हैं। भागोर में भी एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं कार्तिक स्नान कर रहीं हैं। आज सुबह जब महिलाएं नदी पर स्नान कर रहीं थीं तभी एक लड़की साक्षी पाल अचानक गहरे पानी में चली गई। साक्षी को डूबते देख चार महिलाएं उसे बचाने पानी में कूद गई और अचानक गहरे पानी में चलीं गईं।

सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई

नदी के गहरे पानी में डूबने से साक्षी पाल और महिला कोमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई तीन और अन्य महिलाएं गंभीर घायल हो गईं जिनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के बाद चिरूला पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां जिला प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। जब कार्तिक माह चल रहा है और हर शहर और गांव में महिलाएं कार्तिक स्नान करने जा रहीं हैं तब जलाशयों पर सुरक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं की गई यह बड़ा सवालिया निशान जरूर उठता है।

Tags

Next Story