MPPSC 2020 Result: 2020 का रिज़ल्ट जारी, अजय गुप्ता ने किया टॉप

MPPSC 2020 Result: 2020 का रिज़ल्ट जारी, अजय गुप्ता ने किया टॉप
X
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार की रात को साल 2020 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस MPPSC परीक्षा में 214 उम्मीदवारों को चुना गया है। वेबसाइट पर जारी की गई इस परिणामों की सूची के अनुसार अजय गुप्ता ने 993 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है।

भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने शुक्रवार की रात को साल 2020 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस MPPSC परीक्षा में 214 उम्मीदवारों को चुना गया है। वेबसाइट पर जारी की गई इस परिणामों की सूची के अनुसार अजय गुप्ता ने 993 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 924 अंक के साथ निधि भारद्वाज रही हैं। साथ ही तीसरे स्थान पर सिमि यादव ने 923 अंक हासिल किए हैं।

मालूम हो कि मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने के लिए कोर्ट में केस चल रहा है। इसलिए लोक सेवा आयोग ने केवल 87 फीसदी पदों का परिणाम जारी किया है। बाकी 13 प्रतिशत परिणाम आरक्षण विवाद के कारण रोक दिया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के शासन से संबंधित विभिन्न विभागों के कुल पदों का 87 प्रतिशत मुख्य भाग व 13 प्रतिशत टेक्निकल भाग में विभाजित किया था। जिसमें से केवल मुख्य भाग का रिज़ल्ट जारी किया गया है। MPPSC ने जो सूची जारी की है उसमें 221 पोस्ट के लिए कोवल 214 अभ्यार्थियों को चुना गया है। गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा 2020 के लिए प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा 24 अप्रैल 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए 27 अप्रैल 2023 से 19 मई 2023 तक इंटरव्यू आयोजित किए गए थे।

मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के चयन के लिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है। इसमें चुने गए अभ्यार्थियों में टॉप करने वालों को डेप्युटी कलेक्टर का पद दिया जाता है। इसके बाद डीएसपी पद दिया जाता है। इसके साथ ही अन्य पदों के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी का चयन भी एमपीपीएससी के माध्यम से से होता है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 2018 के बाद से एमपीपीएससी का रिज़ल्ट लगातार लेट हुआ है। अभी कई परीक्षाएं अधर में ही हैं।

पूरा रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें -

चयन सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें -

Tags

Next Story