'2022 के मुख्यमंत्री थे सचिन पायलट, रखना था धैर्य'

भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी उठापटक जारी है इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भाजपा पर पलटवार किया है। विधायक लक्ष्मण सिंह ने विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर कहा है कि- 'कांग्रेस पनडुब्बी की तरह है वह तैरते हुए जहाज को गिरा देती है, यह पहली बार नहीं हो रहा कि कोई विधायक एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं।'
पायलट को रखना था धैर्य
इसके अलावा उन्होंने राजस्थान के घटनाक्रम पर कहा कि- 'पायलट के पिता केन्द्र में मंत्री रहे हैं। सचिन को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। केंद्र में मंत्री रहे हैं और 2022 में उन्हें ही सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया जाना था। उन्हें धैर्य रखना चाहिए था।
इसके अलावा दलबदल करने वाले नेताओं और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि- 'हम सत्ता में नही है तो हम विधायक को क्या दे सकते हैं। नेपानगर की विधायक का कहना था कि काम नहीं हो रहे हैं, तो हम सभी के साथ मिलकर संघर्ष करते।
कांग्रेस सरकार की घोषणा ठंडे बस्ते में
विधायक लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि- 'कांग्रेस ने जो नए जिले बनाने की घोषणा की थी वह अब बीजेपी ने ठंडे बस्ते में दाल दिया है। कांग्रेस के सभी लोगों से मेरा यही कहना है किसी प्रकार की चिंता न करें सब्र करें। उन्होंने कहा कि 2023 में कांग्रेस 150 सीटें लाएगी। इसके अलावा लक्ष्मण सिंह ने दावा किया है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत निश्चित ही चुनाव हारेंगे।
दलबदलुओं पर साधा निशाना
लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि- ये जो दल बदल के मंत्री गए हैं। अगर हमारी सरकार भ्रष्ठ थी तो ये मंत्री भी भ्रष्ट हैं।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते कहा कि- 'नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाए थे सिंधिया और उनके विधायकों के खिलाफ प्रमाण होने की बात कही थी। अब वह गृहमंत्री हैं इन सभी की निष्पक्ष जांच कराएं। शिवराज के खिलाफ भी वातावरण बन चुका है कैम्पेन चल रहा है 'शिवराज इस्तीफा दो।' लगता है जल्द ही उनका इस्तीफा भी हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS