मध्य प्रदेश का 21 हजार इनामी बंदर गिरफ्तार, पकड़ने के लिए लगाए थे ड्रोन

मध्य प्रदेश का 21 हजार इनामी बंदर गिरफ्तार, पकड़ने के लिए लगाए थे ड्रोन
X
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक आतंकखोर बंदर ने लोगों जीना बेहाल कर दिया था। इस बदमाश बंदर ने अबतक करीब 20 लोगों को काटकर घायल कर चुका है। बंदर के आतंक से छुटकारा पाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को 21 हजार रुपये तक का इनाम रखना पड़ा। इसके बाद उज्जैन से आई टीम ने बंदर को पकड़ ही लिया।

Rajgarh, Monkey : मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक आतंकखोर बंदर ने लोगों जीना बेहाल कर दिया था। इस बदमाश बंदर ने अबतक करीब 20 लोगों को काटकर घायल कर चुका है। बंदर के आतंक से छुटकारा पाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष को 21 हजार रुपये तक का इनाम रखना पड़ा। इसके बाद उज्जैन से आई टीम ने बंदर को पकड़ ही लिया।

दरअसल, राजगढ़ में बीते कुछ दिनों से एक बंदर का आतंक तेजी से बढ़ता ही जा रहा था। बंदर अचानक से लोगों के पास पहुंचता और उनपर हमला बोल देता। बंदर के आतंक से परेशान होकर नगर पालिका अमले ने कई प्रयास किए, लेकिन बंदर हाथ नहीं आया।

इसके बाद राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने बंदर को पकड़ने वाले को 21 हजार रुपये देने का इनाम रखा। लेकिन इसके बाद भी बंदर किसी के हाथ नहीं आया। इसके बाद एक दिन शहर के नागरिकों ने कलेक्टर से मुलाकात की और बंदर के आतंक से मुक्ति की गुहार लगाई। इसके बाद उज्जैन से पांच सदस्यीय विशेष टीम बुलवाई गई। तब जाकर बंदर हाथ लग सका। आपको बता दें कि बंदर को पकड़ने के लिए ड्रोन भी लगाए गए थे।

Tags

Next Story