Burhanpur crime : जब्त किया 230 किलो गांजा, मक्का-तुअर की आड़ में कर रहा था खेती

बुरहानपुर। जिले में गांजे की खेती कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी मक्के और तुअर की आड़ में गांजे की खेती कर रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के चिड़ियापानी गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति द्वारा गांजे की खेती की जा रही है। पुलिस जब जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची तो देखा कि एक सरदार सिंह नामक किसान द्वारा वन भीमि पर कब्जा किया गया है। जिसमें ढाई एकड़ भूमि पर तुअर और मक्का की आड़ में उसने गांजे की खेती कर रखी है। पुलिस ने सारे पेड़ों को उखाड़ा। पुलिस का कहना है कि गांजा करीब 230 किलो है जिसकी कीमत 15 लाख के आस-पास आंकी गई है। पुलिस ने किसान पर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS