HOLIDAY: खुशखबरी!1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए दशहरा में 3 दिन की छुट्टियां घोषित, दिवाली में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

HOLIDAY: खुशखबरी!1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए दशहरा में 3 दिन की छुट्टियां घोषित, दिवाली में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
X
मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूल के 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए दशहरा में 3 दिन की छुट्टियां घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए है। जिसके तहत शासकीय स्कूलों में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा।

भोपाल ; त्योहार का सीजन शुरू होने के बाद से स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई है। छुट्टियों को लेकर अक्सर बच्चों में खासा उत्साह रहता है। बता दें कि पहले जहां दशहरा के लिए स्कूलों में 10 दिन की लंबी छुट्टी का लाभ छात्रों को दिया जाता है। तो वही अब स्कूलों में सिर्फ अष्टमी, नवमी और महा दशमी पर स्कूलों में अवकाश दिया जाता है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूल के 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए दशहरा में 3 दिन की छुट्टियां घोषित करने के आदेश जारी कर दिए गए है। जिसके तहत शासकीय स्कूलों में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा।

अलग अलग दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टी

तो वही सीबीएसई स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी 21 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी। साथ ही केंद्रीय विद्यालय में 10 दिन के दशहरे की छुट्टी शुक्रवार से शुरू हो गई है। जिसके चलते 29 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा और 30 अक्टूबर से दोबारा केंद्रीय विद्यालय में स्कूलों का संचालन दोबारा शुरू होगा।

दिवाली पर स्कूल में रहेगी 6 दिन की छुट्टी

इसके साथ ही आगामी त्योहार को लेकर स्कूल विभाग द्वारा पहले ही छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिसके तहत नवरात्रि पर 3 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। जबकि दीपावली पर प्रदेश के स्कूलों में 6 दिन की छुट्टियां रहेगी। इसेक साथ ही सरकारी स्कूल में दीपावली पर 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई। 10 नवंबर से 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं केंद्रीय विद्यालय में दीपावली पर 3 दिन की छुट्टियां रहेगी। निजी सीबीएसई स्कूल 5 दिन की छुट्टियां घोषित करने वाले हैं।

Tags

Next Story