Damoh News : दमोह में कांग्रेस की बड़ी सेंधमारी, 300 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Damoh News : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को भारी जनसमर्थन देखने को मिल रहा हैं। कांग्रेस में लगातार नेताओं के आने का सिलसिला जारी है। हालांकि कई कांग्रेस नेता भी भाजपा का दामन थाम चुके है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने दमोह जिले में बड़ी सेंधमारी की है। दमोह में करीब 300 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
जानकारी के अनुसार दमोह में रविवार को करीब 300 नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस विधायक अजय टंडन और जिलाध्यक्ष रतन चंद जैन ने सभी युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बता दें कि रविवार को जनपद सदस्य वीर सिंह लोधी के नेतृत्व में करीब 300 युवाओं ने बाइक रैली निकालकर कांग्रेस की सदस्यता ली। सभी युवाओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का काम करने की शपथ ली।
300 युवाओं के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी युवाओं ने पार्टी की विचारधार से प्रेरित होकर पार्टी का दामन थामा हैं। युवाओं के आने के बाद से पार्टी को मजबूती मिलेगी। वही कांग्रेस विधायक अजय टंडन ने कहा कि करीब 300 युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। चुनावों में हमे जीत मिलना निश्चित हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS