GWALIOR; इंसानियत हुई शर्मशार ! नाबालिग के साथ चलती कार में 4 लोगों ने किया GANGRAPE, अपराध में कांग्रेस MLA का भतीजा शामिल

ग्वालियर ;मध्यप्रदेश के ग्वालियर से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां चलती कार में एक नाबालिग के साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद सभी आरोपी पीड़िता को बीच रास्ते फेक कर फरार हो गए। जिसके बाद नाबालिग जैसे तैसे पुलिस थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी बिना समय गवाएं अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमे एक आरोपी कांग्रेस विधायक का भतीजा बताया जा रहा है।
पुरानी छावनी थाना क्षेत्र का मामला
मिली जानकारी के अनुसार चारों अपराधी और पीड़िता की दोस्ती सोशल मीडिया में हुई थी। इस दौरान सभी ने मिलने का प्लान बनाया और युवती को अपने साथ लेकर गए। जिसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने पीड़िता को शराब पिलाई और उसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता लगातार छोड़ने की गुहार लगाती रही लेकिन फिर भी आरोपियों को उसपर तरस नहीं आया और चलती कार में घंटों तक नाबालिग के साथ रेप करते रहे।बता दें कि ये पूरी घटना 21 अक्टूबर की शाम पुरानी छावनी थाना क्षेत्र की है।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर तत्काल प्रभाव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम रामू कुशवाहा और सरविंद कुशवाहा है। सरविंद कुशवाहा सुमावली के कांग्रेस विधायक अजब सिंह का भतीजा है। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वही दो फरार आरोपियों की अभी भी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS