MP ELECTION 2023; कांग्रेस के MANIFESTO में पत्रकारों के लिए 5 बड़ी घोषणएं, सम्मान निधि में बढ़ोतरी के साथ मिलेगी ये सुविधा

भोपाल ; मध्यप्रदेश में आज कांग्रेस द्वारा वचन पत्र जारी कर दिया गया है। इस वचन पत्र में न सिर्फ किसान और महिलाओं के हित में घोषणा की गई है। बल्कि इस बार पत्रकारों के हित में भी कांग्रेस द्वारा 5 बड़ी घोषणएं की गई है। जिसमे सम्मान निधि में बढ़ोतरी के साथ साथ सुरक्षा के भी कानून बनाए जाएंगे। कमलनाथ द्वारा जारी किए गए वचन पत्र में 1290 वचन है। साथ ही 7 वर्गों के लिए अलग पेपर बनाया है, जिसे आज जारी कर दिया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी किये गए इस वचन पत्र में हर वर्ग को साधने के कई वादे किए गए है। जिसमे महिला, यूथ, किसान के साथ साथ पत्रकारों का भी नाम शामिल है। जिसे कांग्रेस ने नारा दिया है। ‘कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी’
पत्रकार के हित में कांग्रेस की 5 बढ़ी घोषणाएं
1.पत्रकारों की सम्मान निधि राशि बढ़ाकर 25 हजार करेंगे।
2.पत्रकारों का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा परिवार सहित कराएंगे।
3.पत्रकार परामर्श समिति का गठन करेंगे।
4.पत्रकारों के लिए महानगरों में न्यू सिटी का निर्माण करेंगे।
5.समाचार पत्रों, पत्रिकाओं एवं डिजिटल समाचार पत्रों/चैनलों को विज्ञापन देने के लिए नए नियम बनाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS