5 लाख लोगों ने नहीं लगवाया वैक्सीन का सेकंड डोज, टॉरगेट पूरा करने की जद्दोजहद

भोपाल। राजधानी में फर्स्ट डोज के सौ फीसदी होने के बाद सेकंड डोज के ड्यू चल रहे 5 लाख लोगों पर फोकस किया जा रहा है। इन लोगों ने सेकंड डोज का टाइम पूरा होने के बाद भी अब तक टीका नहीं लगवाया है। इधर 31 दिसंबर तक जिले की पूरी आबादी को टारगेट के हिसाब से फर्स्ट और सेकंड दोनों डोज लगाए जाने हैं। 31 दिसंबर तक नौ लाख लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड का सेकंड डोज लगाया जाना है।
भोपाल ने फर्स्ट डोज के टॉरगेट को पूरा कर लिया है। दूसरे डोज के लिए दिसंबर 2021 की समय-सीमा तय की गई है। सेकंड डोज के लिए ड्यू चल रहे लोगों को भी मोबाइल फोन पर प्रेरित किया जा रहा है। इस तरह अब तक करीब 9 लॉख लोगों को वैक्सीन का सेकंड डोज लगाया जाना है। अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा ने बताया कि सेकंड डोज को लेकर लोगों को एसएमएस भेजने के साथ उन्हें फोन कॉल्स भी किए जा रहे हैं।
दो केंद्रों पर 24 घंटे वैक्सीन
आम लोगों की सहूलियत को देखते हुए काटजू अस्पताल, सरदार पटेल स्कूल करोंद चौराहा में 24 घंटे सातों दिन वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसी तरह रशीदिया स्कूल बरखेड़ी और सरोजनी नायडू स्कूल शिवाजी नगर 7 नंबर स्टॉप पर सुबह 9 से रात 9 बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS