5वीं-8वीं के नतीजे जारी, बच्चें नहीं देख पा रहे रिजल्ट ,वेबसाइट क्रैश ,मार्कशीट में भी बड़ी गड़बड़ी

भोपाल। मध्यप्रदेश में 12 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर 5वीं और 8वीं की परीक्षा हुई थी। जिसका रिजल्ट 15 मई को शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने जारी किया था। इन्दर सिंह परमार ने जोश - जोश में रिजल्ट जारी कर तो दिया लेकिन 24 घंटे से अधिक का समय गुजर गया, लेकिन बच्चे अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे है। रिजल्ट घोषित होते ही राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट क्रैश हो गई है। जिसके बाद अब शिक्षा विभाग कई तरह के तर्क देने में जुटा हुआ है ,लेकिन समस्या का समाधान नहीं ढूंढ पाए है। दोनों परीक्षा राज्य शिक्षा केंद्र ने मार्च से अप्रैल के बीच कराई थीं।
शिक्षा विभाग ने सोमवार को सर्वर डाउन की जानकारी देते हुए मंगलवार तक वेबसाइट के सर्वर में सुधार की बात कही थी। राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने बताया कि रिजल्ट खुलने के बाद लोड बढ़ गया। पांच से दस लाख लोगों ने एक साथ लॉगिन किया। सर्वर की समस्या है। इससे दिक्कत आई है।
उधर, रिजल्ट जारी करने की हड़बड़ी में राज्य शिक्षा केंद्र ने बड़ी गड़बड़ी भी कर दी। 5वीं और 8वीं का रिजल्ट तो साल 2022-23 का जारी किया, लेकिन मार्कशीट में साल 2021-22 लिख दिया। बाद में जब इसकी जानकारी मिली, तो इसमें सुधार किया जा रहा है। 12 साल बाद शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षाएं तो करा ली लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसमें सरकार बुरी तरह विपल रही है। बिना तैयारी के बोर्ड परीक्षा करा कर सरकार ने लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ जरूर की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS