भोपाल के गांवों में 75 हजार महिलाओं का समग्र से आधार का डेटा लिंक नहीं, डोर टू डोर सर्वे कर कराया जाएगा डेटा लिंक

भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 23 से 60 साल उम्र की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए दिए जाने है। जिसको लेकर 25 मार्च से योजना के आवेदन लिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में करीब 75 हजार महिलाएं ऐसी हैं, जिनका समग्र का डेटा आधार से लिंक नहीं है। जिसके लिए इन महिलाओं का ई केवायसी कराना जरूरी है। अठारह मार्च से ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर छूटी हुई महिलाओं का डेटा लिंक कराएंगी। जिसके बाद बैंक अकाउंट का आधार से लिंक करने की जांच की जाएगी। मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने अफसरों की बैठक रखी। जिसमें योजना से जुड़ी जानकारी दी गई।
सीईओ ने दी यह जानकारी
सीईओ ने बताया कि योजना में प्रथम चरण के तहत डोर-टू-डोर सर्वे कर महिलाओं की ई केवायसी पूरी की जाना है। जिसके बाद कंसेंट फार्म लेकर बैंक लिकेंज का डेटा चेक किया जाएगा। यह काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से किया जाएगा। जिसके बाद 25 मार्च से योजना के फार्म लिए जाएंगे। फार्म जमा करने के लिए किसी भी तरह की राशि नहीं ली जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS