इंदौर में दूसरे दिन लगातार सर्वाधिक 8 कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 24 घंटे में 18 मामले

इंदौर में दूसरे दिन लगातार सर्वाधिक 8 कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में 24 घंटे में 18 मामले
X
मध्यप्रदेश में हर रोज मिल रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या चिंता में डालने वाली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के प्रदेश में 18 केस मिले हैं इनमें सर्वाधिक इंदौर के 8 मामले हैं। बुधवार को भी यहां सर्वाधिक पॉजिटिव मिले थे। कोरोना को रोकने के लिए प्रदेश में लगातार वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है।

भोपाल। मध्यप्रदेश में हर रोज मिल रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या चिंता में डालने वाली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के प्रदेश में 18 केस मिले हैं, इनमें सर्वाधिक इंदौर के 8 मामले हैं। बुधवार को भी यहां सर्वाधिक पॉजिटिव मिले थे। कोरोना को रोकने के लिए प्रदेश में लगातार वैक्सीनेशन महा अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल में आज 5 मरीज मिले हैं। उज्जैन में बड़नगर के शासकीय पीजी कॉलेज के प्रोफेसर संक्रमित आए हैं। वह विदिशा से शादी अटेंड कर लौटे हैं। नरसिंहपुर, खरगोन में 1-1, कटनी में 2 मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 170 पहुंच हो गई है।

भोपाल में सर्वाधिक 186 मरीज

जानकारी के अनुसार प्रदेश में 28 दिनों में 447 संक्रमित मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा भोपाल में 186 और इंदौर में 163 मरीज हैं। भोपाल में अभी 66 एक्टिव केस हैं। इनमें 28 होम आइसोलेशन में और 38 अस्पताल में भर्ती हैं।

Tags

Next Story