Looteri Dulhan: एक ऐसी दुल्हन जो शादी के दिन 1 लाख रूपए लेकर हुई फरार, दुल्हन सेहरा पहने करता रहा इंतज़ार

Looteri Dulhan: एक ऐसी दुल्हन जो शादी के दिन 1 लाख रूपए लेकर हुई फरार, दुल्हन सेहरा पहने करता रहा इंतज़ार
X
पीड़ित युवक ने शादी के लिए मकान गिरवी रखकर 5 फीसदी ब्याज पर रुपए का इंतजाम किया। शादी की घड़ी भी आ गई। दुल्हन भी अपने जीजा के साथ पहुंच गई। इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे से कुछ कपड़े और गहने खरीदने की बात कही । इस पर दूल्हे ने हामी भरकर एक लाख रुपए शॉपिंग के लिए दे दिए। दुल्हन बाजार तो गई, लेकिन फिर लौटी नहीं।

धार : अपने सोनम कपूर की वह फिल्म डॉली की डोली तो देखी होगी। जिसमे वो शादी के बाद सारे गहने और पैसे लेकर फरार हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ढोल गांव के रहने वाले एक युवक के साथ जिसे शादी का झांसा देकर एक लाख रूपए ठग लिए गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का नाम रामेश्वर वानखेड़े है। जिसने अपनी शादी की लिए घर गिरवी रख पैसे लिए थे। लेकिन शादी तो हुई नहीं और लाखों का चुना जरूर लग गया।

कपड़े और गहने खरीदने के नाम पर 1 लाख की ठगी

पीड़ित युवक ने शादी के लिए मकान गिरवी रखकर 5 फीसदी ब्याज पर रुपए का इंतजाम किया। शादी की घड़ी भी आ गई। दुल्हन भी अपने जीजा के साथ पहुंच गई। इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे से कुछ कपड़े और गहने खरीदने की बात कही । इस पर दूल्हे ने हामी भरकर एक लाख रुपए शॉपिंग के लिए दे दिए। दुल्हन बाजार तो गई, लेकिन फिर लौटी नहीं।सिर पर सेहरा सजाए दूल्हा घंटों उसका इंतजार करता रहा। कई कॉल के बाद भी जब फोन नहीं उठा, तो उसे लगा कि वह लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया है। जिसके बाद दोपहर एक बजे होने वाली शादी शाम 4 बजे तक नहीं हुई, तो वह थाने पहुंचा और शिकायती आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

लड़की वालो ने की कोर्ट मैरिज की मांग

बता दें कि रामेश्वर शादी नहीं होने से परेशान था। जिसके बाद उसके एक परिचित ने बताया लुटेरी दुल्हन जिसका नाम ममता है। रामेशवर ममता को देखने अपने परिवार के साथ उसके घर गया। जहां पहली ही नजर में उसे ममता पसंद आ गई। जिसके बाद उन्होंने लगे हाथ रिश्ता पक्का कर 10 हज़ार शगुन दे दिए। 4 दिन के बाद शादी की तारीख पक्की हुई। इस दौरान दुल्हन के घर वालों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वो कोर्ट में शादी करेंगे। इस बात पर दूल्हा मान गया और शादी की तैयारियों में जुट गया।

पुलिस ने तलाशी शुरू की

12 जून को खरगोन में कोर्ट मैरिज करने की बात पक्की हुई, इस पर दूल्हा रामेश्वर तैयारियों के साथ सोमवार सुबह करीब 9 बजे बारात लेकर घर से निकले। इस दौरान उन्होंने दुल्हन के घर वालो को कॉल कर बता दिया था कि हम दो तीन घंटे में पहुंच जाएंगे। जिसपर दुल्हन के घर वालों ने हामी भरी और शोपिंग का कह के चले गए। दूल्हा 4 घंटे तक शादी के लिए इंतज़ार करता रहा। लेकिन इस दौरान लुटेरी दुल्हन अपनी गैंग के साथ फरार हो चुकी थी। जिसके बाद पीड़ित रामेश्वर ने घटना के बाद शहर कोतवाली पर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दूल्हे की शिकायत के आधार पर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी।

Tags

Next Story