REWA CRIME NEWS: बड़ी खबर ! रीवा में श्रद्धालुओं से भरी बस नदी में गिरी, एक की मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

REWA CRIME NEWS: बड़ी खबर ! रीवा में श्रद्धालुओं से भरी बस नदी में गिरी, एक की मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
X
सड़क हादसे का ताजा मामला रीवा जिले के मऊगंज से सामने आया है। जहां एक बस के दुघटना ग्रस्त होने की वजह से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, तो वही अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

रीवा ; मध्यप्रदेश में रफ़्तार का केहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते कुछ महीनों से प्रदेश में सड़क हादसे की संख्या बढ़ते ही जा रही है। जिसकी वजह से आए दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। ऐसा ही एक ताजा मामलारीवा जिले के मऊगंज से सामने आया है। जहां एक बस के दुघटना ग्रस्त होने की वजह से एक महिला की मौके पर मौत हो गई, तो वही अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मऊगंज पुलिस ने घायलों को अस्पताल में करवाया भर्ती

बता दें कि ये दर्दनाक हादसा शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जब भक्तों से भरी बस देवतालाब शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और घायलों को निकालने का प्रयास किया। साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला और इलाज के लिए मऊगंज अस्पताल में भर्ती कराया। फ़िलहाल घायलों की हालत अभी ठीक बताई जा रही है।

ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ हादसा

दरअसल, सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में हिनौती पिपरोहर और कोल्हूडीह के बंसल परिवार के लोग सीधी से बस बुक करके देवतालाब शिव मंदिर दर्शन करने आए हुए थे। सभी हिनौती अमिलिया से भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने बढ़ौरा गए थे। वहां पर पूजा अर्चना करने के बाद बस देवतालाब के लिए रवाना हुई। देवतालाब में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सभी लोग घर लौट रहे थे। जैसे ही भक्तों से भरी बस मऊगंज थाना क्षेत्र के दामोदर गढ़ पहाड़ में पहुंची वैसे ही बस का ब्रेक फेल हो गया और श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए।

घायलों का हाल जानने पहुंचे बीजेपी विधायक

हादसे की जानकारी लगते ही भाजपा विधायक प्रदीप पटेल घायलों का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्वास्थ्य की जानकारी डॉक्टर से ली। साथ ही घायलों का बेहतर तरह से इलाज करने की डॉक्टरों को निर्देश दिए। हादसे का शिकार होने की वजह से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका इलाज मऊगंज अस्पताल में जारी है।



Tags

Next Story