'विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति, नहीं हो सकता देशभक्त' : साध्वी प्रज्ञा

विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति, नहीं हो सकता देशभक्त : साध्वी प्रज्ञा
X
सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिए विवादित बयान। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। विवादित बयानों की वजह से चर्चा में बने रहने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिर एक बार सुर्ख़ियों में हैं। साध्वी प्रज्ञा द्वारा रविवार को दिए गए एक बयान की वजह से फिर एक नए विवाद को जन्म दिया है। साध्वी भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि- 'विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता।'

साध्वी प्रज्ञा से जब कांग्रेस द्वारा चीन के मामले में खड़े किए जा रहे सवाल पूछा गया तब उन्होंने ने यह बयान दिया है। इसके आगे उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है।

सिलसिला यहीं नहीं रुका इसके आगे उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में न बोलने की सभ्यता है न संस्कार और न ही देश भक्ति है। मैं कहती हूं कि देश भक्ति आएगी भी कहां से, जब दो-दो देश की सदस्यता लेकर रहेंगे।'

इसके अलावा भारत-चीन सीमा विवाद के मामले में सांसद ने कहा कि चीन से निपटने के लिए देश तैयार है। केंद्र सरकार चीन को पूरी ताकत से जवाब देगी। भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता। चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत अन्य कई देशों का उदय ही भारत से हुआ है। भारत का पराक्रम व इतिहास पूरा विश्व जानता है। जो देश भारत को आंख दिखा रहे हैं, उनकी हमारे देश के वीरों के सामने कोई हैसियत ही नहीं है। सालों पहले चीन ने जो छल हमारे देश के साथ किया था, उसका जवाब अब दिया जाएगा।

Tags

Next Story