MP ELECTION 2023: कटनी में भ्रष्टाचार की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण को BJP MLA संजय पाठक के सहयोगियों ने पीटा

MP ELECTION 2023: कटनी में भ्रष्टाचार की शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण को BJP MLA संजय पाठक के सहयोगियों ने पीटा
X
जानकारी के मुताबिक जिस वक्त घटना हुई थी उस वक्त विधायक संजय पाठक मौजूद थे।

MP ELECTION 2023: कटनी। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं के मारपीट का मामला सामने आया है। यहां भाजपा विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में उनके कार्यकर्ताओं ने एक व्यक्ति को कई थप्पड़ मार दिए। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि वह संजय पाठक से पंचायतों में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करने पहुंचा था।

जानकारी के अनुसार, मार खाने वाले व्यक्ति कालूराम यादव के नाम से हुई है। जिसने विजयराघवगढ़ थाने में इसकी शिकायत भी की है। कालूराम ने पुलिस को बताया है कि वे रजरवारा गांव में रहते हैं और मजदूरी करते हैं। सोमवार देर रात वह अपने गांव के ही रजनीश सिंह की शिकायत करने संजय पाठक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी उदयराज सिंह ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि विधायक संजय पाठक की मौजूदगी में आरोपी गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को कई चांटे मारता है।

पीड़ित कालूराम यादव की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक संजय पाठक को निशाने पर लिया है। सिंह ने कहा कि यह अवैध धंधे से कमाए हुए धन का ग़ुरूर है। पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि ग़रीबों पर अत्याचार करने वाले संजय पाठक को हराना ही हमारा लक्ष्य है।

Tags

Next Story