ELECTION 2023; MP विधानसभा चुनाव में AAP की नजर, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने रीवा में भरी हुंकार

रीवा : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव को लेकर कमर कास ली है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मध्यप्रदेश के रीवा पहुंचे । इस दौरान दोनों ही सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशना साधा। जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'AAP के आने से पहले दिल्ली में दो पार्टियां थीं। दोनों में अच्छी सेटिंग थी। एक बार तुम राज करो, एक बार हम राज करें। एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटें।'
AAP 230 सीट पर उतारेगी प्रत्याशी
इसके साथ ही उन्होंने आगे कि मध्यप्रदेश में भी दो पार्टियां हैं। एक बार इन्हें उखाड़कर फेंक दो। मैं वादा करता हूं कि दोनों पार्टियों को भूल जाओगे।' I.N.D.I.A का हिस्सा AAP भी है। इस बार चुनाव को लेकर AAP सभी 230 सीट पर प्रत्याशी उतारने रहे जा रहे है। इस बात का ऐलान खुद सीएम केजरीवाल ने किया था। चुनावी माहौल को देखते हुए सीएम केजरीवाल पहले भी मध्यप्रदेश आ चुके है। जहां उन्होंने 20 अगस्त को सतना और 4 मार्च 2023 को भोपाल रैली कर जनता को संबोधित किया था।
सीएम केजरीवाल की 10 गारंटी
बता दें कि केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रीवा आगमन काफी महत्तपूर्ण माना जा रहा है। रीवा में आयोजित महा रैली में करीब एक लाख लोगों शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने जनता के सामने भाजपा और कांग्रेस को घेरने का प्रयास किया। इसके साथ ही जनता को साधने के लिए दिल्ली की तरह ही मध्यप्रदेश की जनता को 10 गारंटी दी। जिस हिसाब से इस रैली में जनता शामिल हुई है उसको देखकर लग रहा है कि इस बार चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही AAP भी झंडा गढ़ सकती है।
MP की जनता को केजरीवाल की 10 गारंटी
1). बिजली: 1 साल के अंदर 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम करेंगे। गांव तक में 24 घंटे फ्री बिजली दी जाएगी। 31 अक्टूबर तक के सारे बिजली बिल 0 कर दिए जाएंगे।
2). शिक्षा: 5 साल में सारे सरकारी स्कूल शानदार बना देंगे। संविदा शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों को गलत तरीके से फीस नहीं बढ़ाने देंगे।
3). स्वास्थ्य: कोने-कोने में 'मोहल्ला क्लिनिक' खोलेंगे। इनमें डॉक्टर, इलाज, टेस्ट मुफ्त रहेंगे। इलाज में होने वाले सभी तरह के खर्च सरकार देगी।
4). भ्रष्टाचार पर लगाम: भ्रष्टाचारियों को पकड़कर जेल में डालेंगे। दलालों के चक्कर काटने-रिश्वत देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
5). रोजगार: बिना सिफारिश, रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलेगी। जब तक रोजगार का इंतजाम नहीं होता, हर बेरोजगार को 3 हजार रुपए महीना भत्ता दिया जाएगा।
6). तीर्थ यात्रा: बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराएंगे। AC ट्रेन से भेजेंगे, AC होटल में रुकवाएंगे। आना-जाना, खाना-पीना सभी फ्री रहेगा। बुजुर्ग जहां कहेंगे, वहां भेजेंगे।
7). शहीद सम्मान निधि: सैनिक या पुलिस का कर्मचारी शहीद होता है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
8). संविदा कर्मचारियों के लिए: सारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेंगे। ठेका प्रथा बंद की जाएगी।
9). पेसा कानून: आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू किया जाएगा। ग्राम सभाओं को सारे अधिकार दिए जाएंगे।
10). किसान: किसानों को फसल बर्बाद होने पर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। फसल के पूरे दाम दिलवाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS