ED Notice To Arvind Kejriwal: ED नोटिस पर AAP ने साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कही बीजेपी के लिए ये बात

ED Notice To Arvind Kejriwal: ED नोटिस पर AAP ने साधा निशाना, प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कही बीजेपी के लिए ये बात
X
ED Notice To Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति अनियमितता मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। उनसे मामले में पूछताछ की जाएगी। सीएम केजरीवाल को नोटिस भेजने को लेकर आप पार्टी के साथ विपक्षी पार्टियां भी निंदा कर रही हैं।

ED Notice To Arvind Kejriwal: भोपाल। दिल्ली शराब नीति अनियमितता मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है। उनसे मामले में पूछताछ की जाएगी। सीएम केजरीवाल को नोटिस भेजने को लेकर आप पार्टी के साथ विपक्षी पार्टियां भी निंदा कर रही हैं। इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया है।

रानी अग्रवाल ने क्या कहा

मध्यप्रदेश के भोपाल में AAP की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिए गए नोटिस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। रानी अग्रवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन से मोदी सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। रानी अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने की सुपारी दोनों एजेंसियों (ED और CBI) को दे दी है। बिना सबूत और साक्ष्यों के किसी को भी जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और जनता ही इनकी तानाशाही का अंत जल्द ही करने वाली है।

राजनीति में सुधार की जरूरत- प्रह्लाद पटेल

तो वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि राजनीति में कुछ चीजों में सुधार की जरूरत है, जो लोग खुद को ईमानदार कहते हैं उनके मंत्री जेल में हैं। जो लोग संवैधानिक पदों पर हैं उन्हें एजेंसियों की मदद करनी चाहिए और अदालत की टिप्पणियों को गंभीरता से लेना चाहिए, अगर कुछ कहीं कुछ गड़बड़ चल रहा है तो सरकारी जांच संस्थाएं उसकी जांच करने के लिए बैठी है, अब कोई पार्टी द्वारा एक्शन करना कहेगा तो ये उसकी सोच पर ही निर्भर करता है। इसमें दूसरा कोई क्या ही कर सकता है। जो लोग गड़बड़ झाल करेगा उसके उपर गाज गिरेगी ही।

Tags

Next Story