AAP IN MP ELECTION: विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल के रास्ते MP में पैर जमा रही आप, भगवत मान करेंगे आज छतरपुर का दौरा

AAP IN MP ELECTION: भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल की सीटों को जीतकर मप्र में जड़ें जमाने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीतने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। इसके लिए पार्टी ने अपना पूरा फोकस विंध्य, बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र पर कर रखा है। यही वजह है कि अब तक घोषित 70 प्रत्याशियों में से 60 फीसदी इन तीन क्षेत्रों में ही उतारे हैं। सोमवार को आम आदमी पार्टी ने सिंगरौली सीट पर प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित कर दिया। विंध्य की सिंगरौली सीट पर पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में महापौर पद जीतकर धमाकेदार शुरुआत की थी। अब विधानसभा चुनाव में आप ने विंध्य पर ही अपना फोकस किया हुआ है।
विंध्य में भाजपा से नाराज है जनता
दरअसल, विंध्य में सत्ता विरोधी लहर के चलते जनता भाजपा से नाराज है। कांग्रेस को लेकर भी जनता खुश नहीं हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में मजबूत दिखाई दे रही है। यही वजह है कि यहां पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दो और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन सभाएं कर चुके हैं।
विंध्य में भाजपा का था दबदबा
विंध्य क्षेत्र में अभी तक भाजपा का दबदबा रहा है। यहां पर 2018 में 30 में से 24 सीट पर भाजपा का कब्जा है, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटें जीती। इसके बावजूद सरकार में पर्याप्त प्रतिनिधित्य नहीं मिलने और पेशाब कांड के चलते ब्राह्मण वर्ग सरकार से नाराज हैं। ऐसे में भाजपा के सामने अपने मजबूत किले को बचाने की चुनौती है। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के तीन महापौर हार गए थे। सिंगरौली पर आप, रीवा में कांग्रेस और कटनी में भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी जीती थी। हालांकि, बाद में कटनी महापौर भाजपा में शामिल हो गईं। क्षेत्र में अपने गिरते जनाधार को बचाने के लिए भाजपा ने राजेंद्र शुक्ल को चुनाव की तारीखों के एलान से डेढ़ महीने पहले मंत्री बनाया है। यहां ब्राह्मण और आदिवासियों को साधने पर भी फोकस किया, लेकिन अब आप तीसरे विकल्प के रूप में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए चुनौती बन रही है।
ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड पर भी नजर
विंध्य के साथ ही आम आदमी पार्टी की ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड पर भी नजर है। आम आदमी पार्टी ने ग्वालियर-चंबल में 13, बुंदेलखंड में 12 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। ग्वालियर में अरविंद केजरीवाल एक सभा कर चुके हैं। वहीं, बुंदेलखंड में इस माह के अंत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रैली करने आ रहे हैं। यहां पर भाजपा युवाओं पर फोकस कर रही है। केजरीवाल ने अपनी रैलियों में एमपी की जनता को 10 गारंटियां दी हैं। इसमें शासकीय स्कूलों, शासकीय अस्पताल और किसानों को 24 घंटे बिजली देने की गारंटी भी है।
छतरपुर के दौरे पर भगवत मान
इसी के साथ आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान विंध्य और बुंदेलखंड और दौरे पर हैं वे यहां आज छतरपुर जिले की बिजावर, महाराजपुर और छतरपुर विधानसभा में रोड शो भी की करने वाली है। वहीं वे आज सुबह करीब 11.30 बजे भगवंत मान छतरपुर पहुंचेंगे और महाराजपुर विधानसभा के नयागांव में रोड- शो में शामिल होंगे, वहीं शाम 4 बजे बिजावर में आप प्रत्याशी अमित भटनागर के पक्ष में भी रोड शो करने वाले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS