करीला माता के दर्शन से लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट, 5 लोग बुरी तरह घायल, इलाज जारी

करीला माता के दर्शन से लौट रहे परिवार का एक्सीडेंट, 5 लोग बुरी तरह घायल, इलाज जारी
X
एक परिवार की अचानक कार पलटने की वजह से 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार करीला माता के दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

अशोकनगर : मध्यप्रदेश में लगातार सड़क हादसा बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में एक और तजा मामला अशोकनगर से सामने आय है। जहां एक परिवार की अचानक कार पलटने की वजह से 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार करीला माता के दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। तभी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी वजह से पूरा परिवार घायल हो गया। जिनका फ़िलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

बंगला चौराहे के पास हुआ हादसा

यह हादसा बंगला चौराहे के पास रात के समय हुआ, जब परिवार दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। जिसके बाद वह माजूदा लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेके गए। इस हादसे में महिला, बच्चे पुरूष समेत 5 लोग घायल हुए हैं। सभी लोग विदिशा जिले के सिमरार गांव के रहने वाले है।

एक ही परिवार के 5 लोग हुए घायल

बता दें कि सवार सुनीता पति चिरौंजी लोधी उम्र 26 साल, रामबाई पति हरि सिंह लोधी उम्र 65 साल, क्रांति बाई पति इमरत लोधी 25 साल, एकता पिता तोरन लोधी उम्र 9 साल बादल पिता करनजीत उम्र 9 साल घायल हो गए हैं। सभी को वहां से बहादुरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर सभी का उपचार चल रहा है।

Tags

Next Story