raigarh news; MP में दबंगों के हौसले बुलंद ! युवक का अपहरण कर आरोपियों ने मांगी इतनी फिरौती, मामला दर्ज

raigarh news; MP में दबंगों के हौसले बुलंद ! युवक का अपहरण कर आरोपियों ने मांगी इतनी फिरौती, मामला दर्ज
X
मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से निकलकर वेयरहाउस काम पर जा रहा था। इस दौरान कुछ अज्ञात युवक अचानक से गोविंद वर्मा के सामने आए और उसका अपरहण कर अपने साथ ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने गोविंद वर्मा के घरवालों को फ़ोन कर 80 हजार की फिरौती रकम मांगी।

राजगढ़ ; मध्यप्रदेश में जुर्म दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग अलग जगहों से दुष्कर्म, रेप और लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी अपरहण का ताजा मामला राजगढ़ जिले से सामने आया है। जहां एक युवक को दिनदहाड़े कुछ अज्ञात बदमाश द्वारा अपहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने युवक को छोड़ने के एवज में फिरौती की मांग की। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की।

अपरहण का ताजा मामला राजगढ़ से सामने आया

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से निकलकर वेयरहाउस काम पर जा रहा था। इस दौरान कुछ अज्ञात युवक अचानक से गोविंद वर्मा के सामने आए और उसका अपरहण कर अपने साथ ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने गोविंद वर्मा के घरवालों को फ़ोन कर 80 हजार की फिरौती रकम मांगी। जिसके बाद डरे सहमे लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। बता दें कि अपरहण का ताजा मामला राजगढ़ से सामने आया हैं, जहां दिन दहाड़े ओडपुर निवासी गोविंद वर्मा का अपहरण किया गया।

Tags

Next Story